फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर

Tue, 15 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी-भरवारी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में टीकरडीह गांव के एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से दवा के लिए करारी गया था। लौटते समय रास्ते में परसरा गांव के समीप मालवाहक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। वहीं दोस्त और रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव निवासी मैकूलाल (28) पुत्र मोतीलाल मंगलवार सुबह नौढ़िया गांव के रहने वाले दोस्त मंजेश (25) के साथ बाइक से दवा लेने करारी गया था। दवा लेकर दोनों युवक करीब 1 बजे घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर करारी कस्बे का रहने वाला रिश्तेदार उमेश कुमार (35) भी था। जैसे ही उनकी बाइक परसरा गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आए बेकाबू मालवाहक से टकरा गई।

 टक्कर के बाद तीनों युवक बाइक समेत गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर गिरे युवकों को चपेट में लेते हुए मालवाहक निकल गई। इससे मैकूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंजेश और उमेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें