फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर रहीमपुर मोलानी में भी बवाल

Mon, 14 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान के चुनाव की रंजिश में सोमवार की शाम रहीमपुर मोलानी गांव में भी जमकर बवाल हुआ। नवनिर्वाचित और पूर्व प्रधान के समर्थक आमने-सामने हो गए। मारपीट, तोड़फोड़ के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों ओर से गोलियां भी दागी गई। गांव में बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो उपद्रवी भाग निकले। पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ को काबिंग भी की, लेकिन कोई नहीं मिला। तनातनी के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव में शफीक अहमद प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। जबकि पूर्व प्रधान मोहम्मद हनीफ को हार का सामना करना पड़ा। इधर, सोमवार को दोनों पक्ष के लोग मंझनपुर गए थे। शाम करीब 6 बजे लौटते समय गांव के समीप ही इनका आमना-सामना हो गया। गाड़ियों के ओवरटेक की बात को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट हुई। शोर सुनकर दोनों तरफ के अन्य लोग भी जुट गए। इनके बीच ईंट-पत्थर चलने लगा। इस दौरान उपद्रवियों ने गांव का रहने वाली आलिया बेगम के घर पर भी हमला कर दिया। उसका दरवाजा तोड़ दिया।

 वहीं ईंट-पत्थर के हमले में अदनी पुत्र आफताब जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट, ईंट-पत्थर के हमले के साथ दोनों ओर से गोलियां भी दागी गई। इससे पूरे गांव में सनसनी मच गई। अनहोनी की आशंका से भयभीत गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना लगते ही सीओ सिटी, एसओ करारी फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में पूरा गांव में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। तनातनी के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है। सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े हैं। अभी किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तफ्तीश और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें