फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में गरजे कानेमई के प्रत्याशी

Mon, 14 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतदान एवं मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को कानेमई ग्रामसभा के प्रधानपद के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। डीएम को शिकायतीपत्र देकर मतपेटिका में वोटिंग से ज्यादा मतपत्र निकलने की शिकायत की। लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से प्रकरण की जांच और ग्रामसभा के प्रधान पद का चुनाव निरस्त करके दुबारा मतदान करवाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच करवाने का भरोसा शिकायतकर्ताओं को दिलाया है।
विज्ञापन

कड़ा ब्लाक के कानेमई ग्रामसभा के रहने वाले बांकेलाल, कमलेश कुमार, सोहनलाल, गोरेलाल, फूलचंद्र, पुष्पादेवी, हरिश्चंद्र आदि लोग पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी थे।

 इस ग्रामसभा में तीसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को मतदान कराया गया था। आरोप है कि रविवार को वोटों की गिनती के लिए जब स्ट्रांगरूम से मतपेटिका गणनास्थल पर लाई गई, तो उनकी सील टूटी हुई प्रतीत हो रही थी। मतपेटिका में मतदान के दिन डाले गए मतपत्रों से 5 अधिक मतपत्र भी निकले। इससे लोगों ने मतदान या मतगणना से पहले धांधली होने आरोप लगाते हुए वोटों की गिनती का बहिष्कार कर दिया। कानेमई ग्रामसभा के इन प्रत्याशियों की मानें तो मतगणना के दौरान ही उन्होंने इसकी शिकायत आरओ, एआरओ और अन्य अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सोमवार को फिर से  ग्रामसभा के प्रधानपद के सभी प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए हुंकार भरी। प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायतीपत्र देकर प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और चुनाव निरस्त कराकर दुबारा मतदान करवाने की मांग की। प्रत्याशियों ने राज्य निर्वाचन आयोग को भी शिकायतीपत्र फैक्स करके कानेमई ग्रामसभा के प्रधान पद का निर्वाचन निरस्त कराकर दुबारा चुनाव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें