फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर लुटेरों को एसओजी ने दबोचा

Fri, 04 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कौशाम्बी की एसओजी टीम ने शुक्रवार को दो शातिर लुटेरों को मंझनपुर से धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल और दो तमंचे भी बरामद होने का दावा किया है। हत्थे चढ़े युवकों में एक फतेहपुर और दूसरा सैनी कौशाम्बी का रहने वाला है। एसओजी प्रभारी के मुताबिक दोनों युवक इलाहाबाद के शातिर राकेश पांडेय गैंग के सदस्य हैं, जो इन दिनों नैनी जेल में निरुद्ध है। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी नागेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश दुर्गामंदिर के समीप किसी लूट की घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़े हैं। टीम के साथ पहुंचकर उन्हें धर दबोचा गया। पकड़े गए युवकों में एक शिवम पांडेय पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद पांडेय निवासी बेलीपुर थाना धाता फतेहपुर और दूसरा सनोज कुमार पटेल पुत्र धर्मसिंह निवासी नरसिंहपुर कछुआ सैनी कौशाम्बी है। इनके पास से लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल और दो तमंचा भी मिला है। नगर कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की।

इस दौरान इन युवकों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने सरगना राकेश कुमार पांडेय निवासी बिजलीपुर नवाबगंज (इलाहाबाद) के साथ मिलकर 25 अगस्त 2015 की रात करीब 8 बजे मंझनपुर के समीप एक युवक से 8 हजार रुपये, मोबाइल आदि की लूट की थी। एसओजी प्रभारी के मुताबिक नवाबगंज इलाहाबाद का राकेश कुमार पांडेय इनका सरगना है। जिसके साथ मिलकर ये लूट, छिनैती की घटनाएं करते हैं। राकेश भी कुछ दिन पहले ही पकड़ा गया था, तभी से नैनी जेल में निरूद्ध है। पुलिस ने युवकों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें