फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक बूथ के हालात जाने सेक्टर मजिस्ट्रेट: प्रेक्षक

Thu, 26 Nov 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा कौशाम्बी भेजे गए प्रेक्षक शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ बैठक की। प्रधान पद के चुनाव को संवेदनशील बताते हुए उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक-एक बूथ पर मतदान से पूर्व घूमकर वहां के हालात जानने को कहा। उन्होंने कहाकि अफसर और कर्मचारियों की सजगता से ही निष्पक्ष और बगैर किसी गड़बड़ी के चुनाव होता है।
विज्ञापन


 
पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 को है। इसके लिए आयोग से नियुक्त प्रेक्षक शाहिद मंजर अब्बास रिजवी बृहस्पतिवार को कौशाम्बी पहुंच गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम समेत सभी अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। कहाकि प्रधान पद का चुनाव सबसे संवेदनशील होता है। ऐसे में इस चुनाव में ड्यूटी पर लगे एक-एक अफसर और कर्मचारियों को सजगता से अपना काम अंजाम देने की जरूरत है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान से पहले ही अपने क्षेत्र के एक-एक बूथ पर घूमकर वहां के हालत समझने को कहा।

 कहाकि वे मतदान के दिन लगातार पीठासीन अफसरों के संपर्क में बने रहें ताकि किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल उसका निराकरण कराया जा सके। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपनी चुनाव डायरी भी मेनटेन रखने को कहा। कहाकि किसी भी किस्म की बरती गई जरा सी लापरवाही बड़ा विवाद का कारण बन सकती है। उन्होंने पुलिस अफसरों को भी अराजकतत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया। कहाकि गड़बड़ी फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें