फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी प्रदर्शन की तैयारी में जुटे भाजपाई

Wed, 25 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपाई 1 दिसंबर को वाराणसी में प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में इसकी तैयारियां शुरू है। बुधवार को मंझनपुर में भी बैठक करके सफलता की रूपरेखा तय की गई। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने जिले से 10 हजार कार्यकर्ताओं के वाराणसी पहुंचने का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


मंझनपुर के ओसा स्थित महाविद्यालय में बुधवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर एक दिसंबर को वाराणसी में प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित धरने पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कौशाम्बी से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल होने का लक्ष्य रखा।

 उन्होंने सभी पदाधिकारियो से पार्टी से जुड़े व्यक्तियों को लेकर वाराणसी पहुंचने की बात कही। कहाकि मौजूदा समय में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में सत्तासीन समाजवादी पार्टी को भुगतना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, संजय गुप्ता, जयचंद्र मिश्र, प्रेमचंद्र चौधरी, अमर सिंह, लाल बहादुर, नरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, साजन मौर्य, राजू गुप्ता, विनीता देवी, दीपचंद्र दिवाकर, ब्रह्म प्रकाश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जगजीत सिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें