फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी गांव में आग से 4 घर जले

Mon, 23 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। देवोत्थान एकादशी यानि छोटी दीपावली पर रविवार की रात जलाई गई मोमबत्ती से भड़की आग से कटरी गांव में 4 घर जल गए। इससे चारों घर के साथ ही खाद्यान्न, बिस्तर, बर्तन, कपड़े समेत लाखों रुपये की गृहस्थी स्वाहा हो गई। लपटों की जद में आने से एक व्यक्ति के घर में रखा 30 हजार रुपये भी जल गया। भुक्तभोगियों के मुताबिक आग से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी गांव में छोटी दीपावली पर गांववालों ने दीपक और मोमबत्तियां जलाकर घरों को रौशन किया था। पटाखे आदि भी छुड़ाए गए थे। घरों को रौशन करने के लिए जलाई गई यही मोमबत्ती रविवार की रात गांव के चार परिवारों के लिए काल बन गई। गांव के श्यामलाल गुप्ता के घर में रात करीब 8 बजे जलती हुई मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। जब तक लोगों को घर में आग लगने की जानकारी होती, लपटें बेकाबू होकर पड़ोसी हीरालाल, विष्णु निषाद और हरिलाल के मकानों को भी अपनी चपेट में ले चुकी थी।

आसमान चूमती लपटें देख और पीड़ित परिवार के लोगों की चीख-पुकार से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते सैकड़ों लोग जुट गए। भीषण आग देख घबराए ग्रामीणों ने पश्चिमशरीरा स्थित फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी। साथ ही पूरा गांव आग बुझाने में जुट गया। सूचना देने के करीब घंटेभर बाद दमकलकर्मी भी गांव पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीण और दमकलकर्मी करीब 3 घंटे तक आग बुझाने में जूझते रहे।
विज्ञापन


 रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक आग बुझ पाती। चार घर और उनकी सारी गृहस्थी राख हो चुकी थी। आग से सबसे ज्यादा नुकसान हीरालाल को हुआ है। घर में रखा उसका 30 हजार रुपये भी लपटों की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा बर्तन, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान आग में स्वाहा हो गया। भुक्तभोगियों के साथ ही गांववालों का भी मानना है कि घरों में आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें