फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट

Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पट्टा मिली जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार की रात रामपुर मडूकी गांव में मारपीट हो गई। इस दौरान दबंग पड़ोसी ने पट्टाधारक घर की महिलाओं, बच्चों समेत 5 लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर घायलों की जान बचाई। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव शिवलाल को भूमिहीन होने के कारण ग्रामसभा की ओर से जमीन का पट्टा मिला है। पट्टा मिली जमीन पर पड़ोस का ही एक व्यक्ति कब्जा नहीं करने दे रहा है। इसे लेकर दोनों परिवारों में काफी दिनों से तनातनी बनी है। इस जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार की शाम भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी कहासुनी से खुन्नस खाए पड़ोसी ने रात करीब 8 बजे लाठी-डंडों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया।

 हमलावरों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर शिवलाल, उसकी पत्नी केसनी देवी, बेटा राकेश कुमार, बेटी विमला देवी और विनीता देवी पत्नी सुरेशचंद्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के भाग जाने पर भुक्तभोगी परिवार समेत कोतवाली पहुंचा और मारपीट की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर लेकर नगर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें