फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार की कोशिश

Fri, 20 Nov 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ बुधवार की रात पड़ोसी ने दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार की रात बरामदे में सो रही थी। तभी आधी रात को पड़ोस में रहने वाला एक युवक आ गया। सोते समय उसे दबोचकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। पड़ोसी की यह काली करतूत देख युवती चीखने-चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर बाहर छप्पर में सो रहे परिवार के लोग भी जाग गए। परिजनों को आते देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला।

युवक की करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। बृहस्पतिवार की सुबह मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें