फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की गई जान

Wed, 11 Nov 2015 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के ऊपर से खींची गई हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से ढेकहाई गांव के एक युवक की मौत हो गई। हादसे से घर-परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढेकहाई गांव निवासी महेश कुमार (40) पुत्र रामकुमार किसान है। मंगलवार की रात वह किसी काम से घर की छत पर चढ़ा था। बताया जाता है कि उसके मकान के ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार खींचा गया है। जाने कैसे वह हाईटेंशन लाइन की तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीखें सुनकर घर-परिवार के लोग दौड़कर छत पर पहुंचे।

वहां महेश को झुलसी दशा में मृत पड़ा देख लोगों की चीखें निकल गई। चीख-पुकार पर गांववाले भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची कौशाम्बी पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांववाले इस हादसे के लिए बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मकान के बगल से खींची गई हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर और ढीले होकर लटक रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी ढीले होकर लटक रहे तारों को ठीक नहीं कराया गया है। इस लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। मामले में एसओ का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें