फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे, मिठाइयां, मूर्तियां, मोमबत्ती की जमकर हुई खरीददारी

Tue, 10 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। दीपों के त्यौहार दीपावली को लेकर मंगलवार को दिनभर बाजारों में चहलपहल रही। छोटे-बड़े सभी बाजार पटाखे, मूर्तियाें, मिठाई, मोमबत्ती और बिजली की रंगबिरंगी झालरों से पटे नजर आए। दिनभर इनकी खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा, दीपों से घर रोशन और आतिशबाजी का त्यौहार दीपावली बुधवार को है। इसकी तैयारी में कई दिनों से लोग जुटे रहे। पर्व की पूर्व संध्या पर लोग घरों को जगमग करने में जुटे रहे।

 वहीं मंगलवार को बाजारों में भी चहल-पहल रही। बस्ती से बाहर जहां पटाखों की दुकानें लगी। वहीं मूर्तियां, मिठाइयां, पूजा सामग्री और मोमबत्ती के साथ घर को जगमग करने के लिए देशी और चाइनीज झालरों से भी बाजार पटे रहे। मंगलवार को दिनभर लोगों ने खरीदारी की। पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने 30 दुकानों को लाइसेंस प्रदान किया है। मंझनपुर में वशिष्ठ बालिका स्कूल के सामने मैदान में पटाखों की करीब दो दर्जन दुकानें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें