फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई विवाहिता से दुराचार की कोशिश

Tue, 10 Nov 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट (ब्यूरो)। चारा काटने के लिए खेत गई  महेवाघाट क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ रविवार शाम पड़ोसी ने दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की शाम चारा काटने के लिए खेत में गई थी।
विज्ञापन


 उसे अकेली देख गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि दबोच कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के अन्य खेतों में मौजूद लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। गांव के युवक की करतूत सुन घरवालों के होश उड़ गए। रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की सच्चाई खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें