फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में फंसे पथरकला गांव के 4 लोग

Thu, 29 Oct 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा नहीं करने और कनेक्शन काटने पर चोरी से बिजली जलाना पथरकला गांव के चार व्यक्तियों पर भारी पड़ा है। अवर अभियंता ने इन लोगों के खिलाफ करारी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बकाएदारों से वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने एक बार फिर अभियान छेड़ रखा है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की चेकिंग टीम गांव-दांव दबिश दे रही है। चेकिंग के दौरान बड़े बकाएदारों के घरों की बत्ती भी गुल की जा रही है। बुधवार को ही मंझनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रशेखर ने टीम के साथ करारी क्षेत्र के पथराकला गांव में दबिश दी। अवर अभियंता ने बताया कि चेकिंग के दौरान गांव के कमलेश कुमार, राजाराम, लाल बहादुर और तुलसी प्रसाद के घर कटिया लगाकर बिजली की चोरी की जा रही है।

ये चारों बड़े बकाएदार हैं। इससे करीब महीनेभर पहले इनका कनेक्शन काट दिया गया था। कनेक्शन काटे जाने पर बिल का भुगतान करने के बजाए ये लोग कटिया लगाकर बिजली की चोरी करने लगे थे। बिजली चोरी करने वाले इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ अवर अभियंता ने तहरीर देकर करारी थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। वहीं बिजली विभाग की लगातार हो रही छापामारी और कार्रवाई से गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। एक्सईएन ने बताया कि जिले के सभी गांवों में बिजली चोरी की चेकिंग कराई जा रही है। साथ ही बड़े बकाएदारों से वसूली का भी अभियान चलाया गया है। भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन काटकर उनकी केबिल जब्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें