फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं आने पर बिफरे किसान

Fri, 02 Oct 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं आने से खफा अमीना रजबहा से जुड़े तमाम गांवों के किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित अन्नदाताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन देकर नहर में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। चेताया कि हफ्तेभर के भीतर पानी नहीं आया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि अमीना रजबहा से बाकरगंज, गोराजू, पभोषा, घासी का पुरा, कटरी, अमीना, सिंघवल का पूरा, खपरिहा, बक्सी का पूरा आदि गांवों के सैकड़ों किसान अपने खेतों की सिंचाई करते है। अपेक्षाकृत बारिश नहीं होने और रजबहे में पानी न आने से हजारों बीघा खेत सूखा पड़ा है। इससे किसान परेशान हैं। नहर विभाग के प्रति उनमें गुस्सा भी है। सूखी नहर को लेकर गुस्साए गोराजू गांव के चंद्रहास, रामखेलावन, मक्खनलाल, कटरी गांव के हंसराज, मुन्ना दिवाकर, लल्लू पाल, भगवत निषाद, शिव सिंह तरमौर, भोलानाथ, लवकुश, मनोज प्रजापति आदि ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने एडीएम को ज्ञापन देकर नहरों में टेल तक पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

 किसानों का कहना है कि रजबहे में पानी छोड़े जाने की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्र देकर की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इससे धान समेत अन्य फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार में वह गेहूं समेत रबी की सारी फसल गवां चुके हैं। खरीफ की फसल से भरपाई की उम्मीद थी, लेकिन सूखे के कारण अब तो भूखों मरने की स्थिति आती जा रही है। वहीं समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी श्रीकृष्ण ने जल्द ही रजबहे में पानी मुहैया कराने का भरोसा किसानों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें