फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकोले खाने को लोग मजबूर, आक्रोश

Sat, 26 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू-मंझनपुर मार्ग से ओसा होते हुए बहादुरपुर गांव जाने वाली सड़क कई साल से क्षतिग्रस्त है। इस पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। शनिवार को जिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के ओसा और बहादुरपुर गांव के रहने वाले प्रेम कुमार, मेदीलाल, रामलखन, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि सिराथू-करारी मार्ग से ओसा होते हुए बहादुरपुर गांव जाने के लिए करीब 10 साल पहले पांच किलोमीटर सड़क बनवाई गई थी। ग्रामीणों का कहना  है कि सड़क बनने के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई है। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे लोग फिसलकर गिर जाते हैं। लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया। इसके बाद भी रोड को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। जबकि रोजाना इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का मंझनपुर बाजार आना-जाना लगा रहता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा दिक्कत रात में साइकिल सवाराें को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। इसके अलावा एसडीएम, सीडीओ और एक्सईएन को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें