फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुधपति वार्ड-14 से लड़ेंगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

Sat, 26 Sep 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। जिला पंचायत की सीट संख्या 14 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सिराथू के सपा विधायक की पत्नी मधुपति चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को सिराथू के पार्टी कार्यालय में हुई इस घोषणा के दौरान सत्ता पक्ष के तमाम दिग्गज मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज सपा के सैनी स्थिति पार्टी के कार्यालय में सिराथू के सपा विधायक वाचस्पति ने मधुपति के वार्ड-14 से चुनाव लड़ाने की विधिवत रूप से घोषणा की। बता दें कि इसके पूर्व मधुपति जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने के बाद से मुधपति ने मैदान में उतरने का फैसला किया। उन्हें सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विधायक वाचस्पति ने अपनी पत्नी को वार्ड-14 से जीत दर्ज कराने के लिए अभी से कमर कस ली है।

वे पहले दिन से ही क्षेत्र के लोगों को फोन कर इस फैसले की जानकारी देने के साथ सहयोग मांगते दिखे। उधर वार्ड 14 में मधुपति के चुनाव मैदान  में आने के बाद से यहां का चुनावी तस्वीर काफी दिलचस्प हो गई है। मधुपति के चुनाव मैदान में आने के बाद से सपाईयों के चेहरे पर रौनक बढ़ गई है। जो लोग किसी कारण वश चुनाव नहीं लड़ पा रहे थे। उन्हें इस चुनाव में ब्यस्त करने का बढ़िया जरिया मिल गया है। इसी बहाने उनकी सहालक भी चटक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें