फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार की आबादी में 30 दिन से ब्लैक आउट

Mon, 21 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा के गांव और कस्बों में बिजली आपूर्ति के लिए लगे  ट्रांसफार्मर  एक-एक करके धड़ाम हो रहे हैं। दुर्गापुर गांव की तीन हजार आबादी में बिजली आपूर्ति के लिए लगा  ट्रांसफार्मर एक महीने से फुंका पड़ा है। ऐसे में गांव में बिजली पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीणों का  आरोप है कि शिकायत के  बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


शाहपुर पेरवा उपकेन्द्र से जुडे़ नेवादा ब्लाक के दुर्गापुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। एक महीने पहले वह बिजली आपूर्ति के दौरान अचानक धड़ाम हो गया। गांव की बिजली गुल होने से बिजली पानी का हाहाकार मचा  हुआ है। गांव के रहने वाले अजय द्विवेदी, मानसिंह, कमलेश कुमार, बृजेश कुमार, फूलचंद्र, रामनाथ आदि लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत दूसरे दिन उपकेन्द्र  जाकर अवर अभियंता के साथ अन्य बिजली कर्मियों से की गई। इसके बाद भी फुंका   ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां लोग   उमस भरी गर्मी में तप रहे हैं। वहीं लोग ढिबरी और लालटेन की  रोशनी में घरेलू कामकाज निपटाने को मजबूर है। सबसे ज्यादा  दिक्कत पढ़ने  वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि  यदि एक-दो दिन में  बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन करने के  लिए बाध्य होगें। मामले में अवर अभियंता शिवबाबू निषाद का कहना है कि ओवर लोड के चलते समस्या खड़ी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें