फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत पर फूटा गुस्सा

Mon, 14 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर सोमवार को सरायअकिल क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेता की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए गांव और कस्बे के लोग सड़क पर उतर आए। इलाहाबाद-मंझनपुर मार्ग पर बेनीराम कटरा तिराहे पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। चक्काजाम की सूचना पर आए एसडीएम और सीओ ने एडीओ को बुलाकर जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अफसरों को ज्ञापन देकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि सुधार नहीं होने पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बिजली की अघोषित कटौती के कारण पूरे कौशाम्बी में हाहाकार मचा है। कलेक्ट्रेट से लेकर विद्युत उपकेंद्र तक ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। फिर भी व्यवस्था में तनिक भी सुधार नहीं हुआ है। इसी अनदेखी पर सोमवार को सरायअकिल इलाके के ग्रामीण उपभोक्तओं का गुस्सा फूट पड़ा। युवा भाजपा नेता अभिषेक तिवारी की अगुवाई में आक्रोशित लोगों ने सरायअकिल उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए लोग सड़क पर भी उतर आए। बेनराम कटरा तिराहे पर इलाहाबाद-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक सड़क पर जमे रहे। ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किए जाने की सूचना पर एसडीएम चायल सीओ और एसडीओ के साथ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली की कटौती, जर्जर बिजली के खंभे-तार, लोड के मुताबिक उपकेन्द्र और गांव-कस्बे में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढाने आदि मांगों को अफसरों के सामने रख।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें