फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गरजे लोनिवि कर्मी

Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। फंड कटौती नहीं किए जाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय के सामने बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने एक्सईएन पर समस्याओं के निस्तारण में अनदेखी का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। ऐलान किया कि मांगें पूरी होने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग नियमित/वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरनास्थल पर हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से नियुक्ति हुए कर्मचारियों के फंड के लिए कटौती नहीं की जा रही है। जबकि कटौती का आदेश शासन की ओर से हो चुका है।

फिर भी उच्चाधिकारी कर्मचारियों के शोषण में लगे हैं। वहीं कर्मचारियों ने जिला बनने के 17 साल बाद भी विभागीय कर्मचारियों के वेतन भुगतान और अन्य लेखाजोखा इलाहाबाद से ही किए जाने पर गुस्सा जताया। संगठन के महामंत्री जंगली प्रसाद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य विभागों का लेखाजोखा जिला मुख्यालय से ही हो रहा है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं। यह धरना चलता रहेगा। इस मौके पर प्रेम नारायण मौर्य, नजीर अब्बास, विन्देश्वरी प्रसाद, अरुण भारतीय, रामलखन, बच्चालाल, जीवनलाल मौर्य, रामलखन, रामचंद्र, हरिश्चंद्र, राजपाल, पंचमलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें