फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का-लड़की सभी पढ़े, घर-घर शिक्षा दीप जले

Wed, 25 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को कौशाम्बी के दाई का पुरा, भड़ेसर, जलीलपुर और सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधान और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ गांवों में घूमकर लोगों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों से बच्चों को अनिवार्य रूप से नजदीकी स्कूल में दाखिला दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अप्रैल से शुरू हो रहे शिक्षासत्र में जिले के छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का दाखिला हो। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्कूलों से रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को मंझनपुर के प्राथमिक स्कूल भड़ेसर से भी प्रधान वीरेंद्र कुमार निर्मल और प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नारे लिखी तख्तियां लेकर बच्चे गांव में घूमे। प्रधान के साथ ही हेडमास्टर और अन्य शिक्षकों ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें घर के सभी लड़के-लड़कियों का नाम नजदीकी प्राथमिक स्कूल में दर्ज कराने और उन्हें रोजाना स्कूल भेजने का आह्वान किया।

गांववालों को बताया गया कि शिक्षा से ही घर-परिवार, समाज की तरक्की संभव है। इसी तरह से कौशाम्बी ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल दाई का पुरवा से भी प्रधानाध्यापक शिवदयाल और सुभाष कुमार ने रैली निकलवाई। इस मौके पर भुवनेश्वर कुमार, राम प्रवेश राम, चक्रधर द्विवेदी, अविनाश चंद्र, कृष्णचंद्र, लक्ष्मी तिवारी, अल्प नारायण आदि मौजूद रहे। वहीं मूरतगंज ब्लाक के प्राथमिक स्कूल जलीलपुर और कड़ा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क से भी जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रधान बब्बू, विजय कुमार, विवेक कुमार, मोनिका और किरन वर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें