फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे से तीन हजार आबादी में अंधेरा

Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में 72 घंटे से अंधेरा छाया हुआ है। छह माह में पांचवीं बार ट्रांसफार्मर फुंका है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड के चलते आए दिन गांव में बिजली की समस्या बनी रहती है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


द्वाबा में बिजली आपूर्ति की समस्या नासूर बनती जा रही है। गांव-गांव लगे ट्रांसफार्मर एक-एक करके धड़ाम हो रहे है। ऐसे में लोगों को ढिबरी और लालटेन का सहारा लेना पड़ रहा है। शाहपुर पेरवा उपकेन्द्र जुडे तिलगोड़ी गांव की तीन हजार आबादी के बीच 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। गांव में करीब सौ कनेक्सन धारी है। गांव के रहने वाले विनय सिंह, फूलसिंह, शरद कुमार, वीरेन्द्र कुमार, अवसाद, महमूद, कमलाकर आदि लोगों का कहना है कि गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से आए दिन ट्रांसफार्मर धड़ाम होता रहता है। बताया कि इधर छह महीने में पांचवी बार सोमवार की शाम अचानक आपूर्ति के दौरान धड़ाम हो गया। 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के लिए कई बार उपखंड अधिकारी के अलावा अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई। इसके बाद भी गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें