सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरांवा गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी शोल बन दो घरोे को देखते ही देखते आगोश में ले लिया। अगिभनकांड में एक लाख से अघिक क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। सूचना पर पहुुंच दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
भैरावा निवासी बिट्टन देवी पत्नी इंमाम उद्दीन के घर में रविवार रात आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिजन घर के बाहर सो रहे थे। कच्चे एवं छप्परनुमा घर में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर करने के साथ पड़ोस के अमीन उ्दीन के घर को भी अपने आगोश में लपेट लिया। विट्टन देवी का कहना है कि आग से पूरी गृहस्थी के साथ बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर सैनी से पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी अजुहा रामजीत गौड़ का कहना है कि आग चूल्हे से निकली चिंगारी की वजह से लगी थी।