फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी को बचाने में टेंपो पलटा, छह घायल

Tue, 18 Aug 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर से सवारी लेकर सिराथू जा रहा एक टेंपो रघवापुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गया। इससे टेंपो में बैठके करीब छह लोग घायल हो गए। मंझनपुर से मंगलवार शाम सवारी लेकर सिराथू जा रहा बेकाबू टेंपो रघवापुर गांव के समीप पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में टेंपो सवार नदीम (20) निवासी मंझनपुर, महेन्द्र कुमार (35) निवासी मंझनपुर, रामसिंह (40), श्यामादेवी (46) निवासी कैमा पइंसा, धर्मराज (35) निवासी खोदयगंज, शैलेंद्र कुुमार (30) निवासी अजुहा सैनी आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। टेंपो चालक हादसे के बाद से गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें