फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगी समाजवादी पेंशन

Thu, 13 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से खफा भदवां गांव की महिलाओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। नाराज आधी आबादी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पेंशन दिलाने की मांग की। चेताया कि 15 दिन के भीतर खाते में रकम नहीं आई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन योजना जिले में शुरुआती दौर से ही सवालों के घेरे में रही है। अधिकतर गांवों में अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जबकि पात्र पेंशन पाने को दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी गांव के लोग इसकी शिकयत भी अधिकारियों से करते हैं। बृहस्पतिवार को ही सिराथू तहसील के भदवां गांव की रत्ना देवी, कलावती, गुड़िया, कमला देवी, बेलपती देवी, लीलावती देवी, रानी देवी आदि ने पेंशन नहीं मिलने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी आर्थिक स्थित बेहद खराब है। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण हो रहा है। पेंशन नहीं मिलने की वजह से वह और भी परेशान हैं। डीएम अनिल कुमार सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को पात्रों की जांच कर पेंशन दिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें