फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी करारी

Thu, 06 Aug 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष संग बृहस्पतिवार को करारी कस्बे से कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सभी ने गाजे-बाजे के साथ कस्बे का भ्रमण किया। मंदिरों में जाकर आस्था और विश्वास के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की। इस दौरान बोल बम के जयघोष से कस्बे का माहौल शिवमय रहा।
विज्ञापन


बता दें कि सावन के महीने में भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है। बताया जाता है कि सावन में भोलेबाबा की पूजा करने का खास फल भी मिलता है। ऐसे में पुण्य की कामना लेकर हर साल जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों से सैंकड़ों की संख्या में कांवड़िया बाबा बैजनाथ धाम जाते हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को करारी कस्बे से कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। सुबह सबसे पहले कृष्ण नगर मोहल्ला स्थित प्रचीन शिव मंदिर में कांवरियों ने पूजा की। इसके बाद यहीं से कस्बे का भ्रमण करते हुए प्रमुख चौराहे पर पहुंचे। चौराहा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर और तिराहे के हनुमान मंदिर में पूजा के बाद अलग-अलग वाहनों से सभी ने प्रस्थान किया। भ्रमण के दौरान कस्बाइयों ने जगह-जगह पर रोककर कांवड़ियों को शर्बत आदि पिलाया। भक्तों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, रमेश चंद्र शर्मा, श्याम सुंदर केसरवानी, पंकज शर्मा, बच्चा कुशवाहा, सोनू जायसवाल, पिंटू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें