मंझनपुर टेवा इलाके में चचेरी बहनों के तालाब में डूबने की घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव वालों की मदद से तालाब में खोजबीन की तो दोनों बच्चियों का शव बरामद हुआ। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के अलावा एसडीएम सदर, लेखपाल, चौकी इंचार्ज टेवां आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि जैसीबी से अवैध खनन के चलते तालाब काफी गहरा हो गया है। इसके कारण यह हादसा हुआ है। दोनों बच्चियों के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई है।