पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान अर्जुन पासी का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर उसे फकीराबाद पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह अपनी बाग से लौट रहा था। रास्ते में मनीता देवी मिलीं और कथित रूप से उसे गाली दी। इससे नाराज होकर उसने महिला का गला दबा दिया। मौत होने के बाद शव को बांस की कोठ और बालू के ढेर के बीच छिपा दिया और मृतका का मोबाइल और टिफिन भी वहीं छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों सामान बरामद कर लिए हैं।
महिला हत्या प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल और टिफिन बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। - अमिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।