कोखराज थाना क्षेत्र के ककराबाद गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक अधेड़ का शव महुवा के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन और कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची।
कोखराज थाना क्षेत्र के ककराबाद गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक अधेड़ का शव महुवा के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन और कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ककराबाद के गौरैया वीर बाबा के पास महुवा के पेड़ में रस्सी के सहारे नरेश उम्र लगभग 49 वर्ष पुत्र बहोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। नरेश के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं । मृतक की पत्नी नरेशनी के अनुसार, नरेश ने दो दिन पहले घर आई एक डोरी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था और वह शनिवार रात से घर से लापता थे। काफी दिनों से वो परेशान रहते थे।
कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत होता है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो भी रिपोर्ट व जांच में तथ्य सामने आयेगे उसी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।