फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News : तीन जिलों के 30 फायर कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Fri, 26 Jun 2026 07:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज टोल प्लाजा पर इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के दमकल कर्मियों को संयुक्त अभियान चलाना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
टैंकर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में जला टैंकर। - फोटो : संवाद।
कोखराज टोल प्लाजा पर इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के दमकल कर्मियों को संयुक्त अभियान चलाना पड़ा। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत और 10 टैंकर पानी के इस्तेमाल के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।





मंझनपुर फायर स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे कोखराज टोल प्लाजा पर इंडियन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में गैस रिसाव के बाद आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मंझनपुर, चायल, सिराथू और पश्चिम शरीरा फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से एक अतिरिक्त फायर टेंडर और प्रतापगढ़ से भी दमकल टीम बुलाई गई।

मौके पर कौशाम्बी के 22 और प्रयागराज और प्रतापगढ़ के चार-चार फायर कर्मियों समेत कुल 30 दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मंगेश कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने घटनास्थल को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।

सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। इस दौरान दमकल विभाग ने लगभग 10 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया। आग बुझने के बाद क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया गया और उसके बाद ही राहत एवं जांच कार्य आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कोखराज टोल प्लाजा के पास एलपीजी टैंकर में लगी आग। - फोटो : संवाद।



विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी टैंकर फटने के पास आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। - फोटो : संवाद।

4 of 5
एलपीजी टैंकर फटने के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैंकर में आग लगने के बाद जली गाड़ियां। - फोटो : संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें