फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : लीकेज ठीक करते समय एलपीजी सिलिंडर में लगी आग, छह लोग झुलसे

Mon, 30 Mar 2026 06:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सरायअकिल थाना क्षेत्र के हासिमपुर किनार गांव में सोमवार अपराह्न तीन बजे लीकेज सिलिंडर को दुरुस्त करने के दौरान आग लग गई। जिसमें मासूम समेत कुल छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन
सिलिंडर में लीकेज के बाद लगी आग से झुलसे लोग। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल थाना क्षेत्र के हासिमपुर किनार गांव में सोमवार अपराह्न तीन बजे लीकेज सिलिंडर को दुरुस्त करने के दौरान आग लग गई। जिसमें मासूम समेत कुल छह लोग झुलस गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने किसी तरह बालू मिट्टी आदि डालकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। घटना में झुलसे सभी लोगों को परिजनों ने तिल्हापुरमोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


हासिमपुर किनार गांव निवासी रफीक अहमद मेहनत मजदूरी करते हैं। रविवार को वह गांव में काम करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी साबिरा मौजूद थीं। साबिरा (35) ने बताया कि दोपहर बाद खाना बनाने के लिए रसोई घर की ओर गई तो वहां एलपीजी गैस की दुर्गंध आ रही थी। यह देख उनकी गैस जलाने की हिम्मत नहीं पड़ी और लीकेज सिलिंडर को ठीक कराने के लिए वह पड़ोसी सुभाष उर्फ कल्लू (25) को बुला लाई। गैस बनाना देखने के लिए सुभाष के पीछे पीछे पड़ोसी मोतीलाल का नाती आयुष (5) सदनलाल की बेटी शिखा (7) शफीक का बेटा फजल (8) भी आ गये। दोपहर तीन बजे सुभाष ने लीकेज सिलिंडर को ठीक कर जैसे ही लाइटर जलाया सिलेंडर और चूल्हे वाले पाइप में आग लग गई।

इसी दौरान सभी लोग झुलस गए। झुलसने के कारण सबकी चीख सुनकर पड़ोसी मदनलाल की पत्नी सरिता भी मौके पर आ गई और सबको बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे पड़ोसियों ने बालू, मिट्टी और गीले कंबल से किसी तरह आग को बुझाया। गनीमत रही सिलिंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आनन फानन परिजनों ने निजी वाहन से सभी को तिल्हापुर मोड़ के निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल वहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें