फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी लोकसभा चुनाव : 54 फीसदी ने डाले वोट, 10 उम्मीदवारों की तकदीर ईवीएम में कैद

Mon, 20 May 2024 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत सोमवार को कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ। प्रशासनिक अमला शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुबह से ही सक्रिय रहा। जिले की मंझनपुर,सिराथू व चायल के 1277 और प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा व बाबागंज विधानसभा के 719 समेत संसदीय क्षेत्र के सभी 1996 बूथों पर मतदाताओं ने अपने-अपने पसंद के जनप्रतिनिधियों के लिए वोट डाले।
विज्ञापन
मंझनपुर असकरनपुर मंगरोहनी मतदान केंद्र में लाइन में खड़ी महिला मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के लिए सोमवार को वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में संसदीय क्षेत्र के लगभग 54 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ चुनावी समर में कूदे सभी दस प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस बीच कई जगहों से ईवीएम की खराबी शुरूआती घंटे में मतदान प्रभावित हुआ। वहीं वोटर लिस्ट से नाम गायब होने व गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं।

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत सोमवार को कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ। प्रशासनिक अमला शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुबह से ही सक्रिय रहा। जिले की मंझनपुर,सिराथू व चायल के 1277 और प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा व बाबागंज विधानसभा के 719 समेत संसदीय क्षेत्र के सभी 1996 बूथों पर मतदाताओं ने अपने-अपने पसंद के जनप्रतिनिधियों के लिए वोट डाले। भीषण गर्मी को देखते हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सुबह ही ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने में लगे रहे।

विज्ञापन

सिराथू के मधवामई मतदान केंद्र में अपनी आईडी दिखाती लाइन में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
इसी के चलते सुबह 7 बजे ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच कई जगहों पर ईवीएम की खराबी के कारण एक से दो घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। हालांकि, सूचना मिलते ही इंजीनियरों की टीम पहुंचकर ईवीएम दुरुस्त किया। जो, नहीं बनाई जा सकीं उन्हें फौरन बदल दिया गया। वहीं,विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज होकर मंझनपुर क्षेत्र के धरमपुर, सिराथू के हिसामपुर माढ़ो और नगर पालिका भरवारी के बहरिया बूथ के वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

जानकारी मिलने के बाद पहुंचे अफसरों ने समझा-बुझाकर मतदान शुरू कराया। चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज व बसपा के शुभनारायण समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान उतरे थे। सोमवार को हुए मतदान के बाद इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। कौन जीता, कौन हारा, इसे लेकर आकलन लगाने का दौर शुरू हो गया है। अब असलियत तो 4 जून को ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

कौशाम्बी : भाजपा-सपा के बीच दिखी सीधी टक्कर

कौशाम्बी (सु.) संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर व सपा के युवा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज के बीच कड़ा मुकाबला दिखा। मतदान में जातिवाद का मुद्दा हावी रहा। (वाईएमपी) यादव, मुस्लिम और पासी के गठजोड़ से साइकिल रफ्तार भरती दिखी। उधर, प्रतापगढ़ जिले की कुंडा-बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में भी लोकतांत्रिक जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया के लोगों का झुकाव सपा के पक्ष में ही दिखा। बसपा प्रत्याशी सेवा निवृत्त डीएसपी पूरे संसदीय क्षेत्र में सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराते दिखे। बसपा के काडर मतों में भी भाजपा-सपा सेंध लगाने में सफल होती दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें