कमल निशान वाला गमछा डाल घूमते मिले निर्दल प्रत्याशी
चायल। सिराथू विधानसभा के कसिया पूरब निवासी संजय कुमार ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। संजय का चुनाव निशान बाक्स था। लेकिन वह सोमवार को चिल्ला शहबाजी गांव पोलिंग बूथ पहुंचे तो गले में कमल निशान वाला गमछा देख लोग हैरत में पड़ गए।
गर्मी के कारण गश खाकर गिरा होमगार्ड जवान
सदर विधानसभा के गुवारा तैयबपुर स्थित पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ से होमगार्ड का जवान बुद्धसेन नायक आया था। दोपहर को गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण वह गश खाकर गिर गया। साथ रहे पोलिंग कार्मिकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व कंट्रोल रूम को खबर देने के साथ ही इलाज के लिए उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।