फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

Sun, 17 May 2026 07:25 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

महेवाघाट इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के गौरा तफारीक गांव में शनिवार रात चोरों ने मुन्नीलाल सरोज के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी।
विज्ञापन
महेवा घाट पर ताला तोड़कर लाखों की चोरी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के गौरा तफारीक गांव में शनिवार रात चोरों ने मुन्नीलाल सरोज के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दी गई तहरीर बदलवाकर प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गौरा तफारीक निवासी मुन्नीलाल सरोज के मुताबिक उनका संयुक्त परिवार है, जिसमें सभी बेटे और बहुएं साथ रहते हैं। शनिवार रात चोर घर में घुस गए और लोहे की अलमारी के लॉकर के साथ दूसरे कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर बड़ी बहू सरोज देवी, मझली बहू रेखा देवी, बेटी संतोषी देवी तथा छोटे बेटे वीरेंद्र कुमार की शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। परिवार के अनुसार चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। इसके अलावा घर में रखे 32 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार प्राथमिकी दर्ज कराने महेवाघाट थाने पहुंचा। पीड़ित और उनके छोटे पुत्र वीरेंद्र कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महेवाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर अपनी मर्जी से दूसरी तहरीर लिखवाकर प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं दूसरी ओर इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें