फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: झोले में छिपे सांप के डसने से महिला की मौत

Sun, 17 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ककरहाई मजरा नट का डेरा गांव में झोले से सामान निकालते समय महिला को सांप ने डस लिया। झाड़-फूंक के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ककरहाई गांव के नट का डेरा निवासी चुलबुल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह उनकी पत्नी अंगूरा (35) घर में खूंटी पर टंगे झोले से सामान निकाल रही थीं। इसी दौरान झोले में बैठे सांप ने उन्हें डस लिया।
महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पहले परिजन उसे झाड़-फूंक कराने स्थानीय तांत्रिकों के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दोपहर तक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर महिला को कस्बे के अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंगूरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें