फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 390 प्रशिक्षु आरक्षी हुए पासआउट

Sun, 26 Apr 2026 01:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

पुलिस लाइन कौशाम्बी में रविवार को प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल रहीं, जिनका पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने स्वागत किया।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षओं को पुरस्कृत करतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन कौशाम्बी में रविवार को प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल रहीं, जिनका पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी लेने के बाद सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। प्रशिक्षुओं ने सधे कदमों से मार्चपास्ट कर अनुशासन और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


समारोह में प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें राजीव मौर्य सर्वांगसम सर्वोत्तम प्रशिक्षु बने। उन्होंने इंडोर में भी पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजित यादव ने आउटडोर में प्रथम स्थान पाया।

कुल 390 प्रशिक्षुओं ने 21 जुलाई 2025 से 26 अप्रैल 2026 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समारोह में जिला जज जेपी यादव, जिलाधिकारी अमित पाल सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण के साथ प्रशिक्षु आरक्षियों को सेवा के लिए पूर्णतः तैयार घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें