फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: मूकबधिर किशोरी को अगवा किया, दरिंदगी के बाद मार डाला

Fri, 04 Sep 2020 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके में गुरुवार को अपहरण कर दरिंदगी के बाद एक मूकबधिर किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने घेरकर आरोपी को पैर में गोली मार दी। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर दरिंदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सनसनीखेज वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके का एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार को उसकी 16 वर्षीय मूकबधिर बेटी अपनी मां व बहन के साथ खेत गई थी। दोपहर करीब दो बजे मां ने मूकबधिर किशोरी को पानी लाने के लिए घर भेजा। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो सभी परेशान हो गए।

खोजबीन के दौरान देर शाम गांव के बाहर झाड़ियों के बीच किशोरी का खून से लथपथ शव मिला। लाश के आसपास ही ग्रामीणों ने गांव के एक युवक को परेशान हालत में देखा। उससे पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो वह भाग निकला। किशोरी के कपड़े उतरे हुए थे। उसके चेहरे पर खरोचे जाने के निशान थे।
विज्ञापन


लिहाजा ग्रामीणों को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के बताए जाने के अनुसार लाश के इर्द-गिर्द मंडरा रहे युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।

लिहाजा पुलिस वालों ने घेरकर उसे पैर मेें गोली मार दी। फिर गिरफ्तार कर लिया। सीओ चायल केजी सिंह के मुताबिक आरोपी युवक ने रास्ते से अगवा कर दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने का जुर्म कुबूल किया है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद जेल भेजा जाएगा। एसपी अभिनंदन ने भी कई कोतवाली की फोर्स तथा फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें