फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: चार घरों से तीन लाख रुपये की चोरी

Sun, 19 Feb 2023 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पिपरी के काठगांव में चोरी के बाद खेत पर बिखरा सामान जुटी भीड़
विज्ञापन
चार घरों से तीन लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन

-पिपरी के काठगांव और कादिलपुर गांव में शनिवार की रात हुई घटना, नामजद तहरीर
फोटो नं-10
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के इंगुआ उर्फ काठगांव और कादिलपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। किसी के घर की कुंडी-ताला तोड़ा गया तो किसी के घर में सेंधमारी की गई। करीब तीन लाख का सामान चोरों ने पार कर दिया।
इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी कमलेश कुमार यादव उर्फ लाला रोजाना की तरह शनिवार की शाम खाना खाकर परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। आधी रात को चोर बगल के कमरे की कुंडी तोड़ कर अंदर घुस गए और दो बक्से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में उठा ले गए। चोरों ने बक्सों में रखी 25 हजार रुपये की नगदी व गहने समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का समान पार कर दिया। इसके बाद चोर पड़ोस में रहने वाले डीजे ऑपरेटर रमेश के घर में सेंध लगाकर अंदर घुसे। आहट सुन उसकी पत्नी सुशीला ने शोरगुल किया तो उसका मोबाइल और चार्जर लेकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रात चोर कादिलपुर गांव निवासी रामविशाल के घर की कच्ची दीवार में सेंध काटकर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। गेहूं के खेत में बक्सा तोड़ कर उसमें रखी दस हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का गृहस्थी पार कर दिया। रामविशाल की बेटी करिश्मा चोरों को पहचानने का दावा कर रही है। उन्होंने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इसके बाद गांव के भैरव का दरवाजा तोड़ कर बकरी उठा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें