फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Mon, 05 Feb 2024 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

संजय मौर्य (30) पुत्र हीरालाल मौर्य चंदवारी चौराहे के पास जमीन खरीदकर घर बनवाया था। उसने मूरतगंज के कसिया रोड पर ज्वेलरी की दुकान खोल रखी थी। बीतीरात वह अपने दोस्त मंजेश कुमार निवासी जलालपुर बोरियों के साथ किसी निमंत्रण में गेस्ट हाउस चंदवारी चौराहे के पास जा रहा था।
विज्ञापन
संजय कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चंदवारी चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


संजय मौर्य (30) पुत्र हीरालाल मौर्य चंदवारी चौराहे के पास जमीन खरीदकर घर बनवाया था। उसने मूरतगंज के कसिया रोड पर ज्वेलरी की दुकान खोल रखी थी। बीतीरात वह अपने दोस्त मंजेश कुमार निवासी जलालपुर बोरियों के साथ किसी निमंत्रण में गेस्ट हाउस चंदवारी चौराहे के पास जा रहा था। नाइट क्वीन गेस्ट हाउस के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजवाया। संजय कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। साथी मंजेश का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें