फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : लाइसेंसी बंदूक से पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 01 Feb 2024 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पीड़ित महिला ने बताया कि जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए कि कहीं शिकायत करने पर वह उसके बेटों की हत्या कर देंगे। बेटों की जान के खातिर दोनों पति-पत्नी 15 दिनों तक चुप रहे। बृहस्पतिवार को बेटों के घर लौटने पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में 16 जनवरी की रात लाइसेंसी बंदूक दिखाकर दबंगों ने महिला के पति को बंधक बना लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दबंगों ने कहीं शिकायत करने पर महिला के बेटों की हत्या की धमकी दी। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी महिला के बेटों को हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


इलाके की एक महिला ने बताया कि उसके बेटे प्रयागराज शहर में रहकर आटो चलाते हैं। गांव में वह पति के साथ रहती है। महिला के मुताबिक 16 जनवरी की रात वह पति के बगल में चारपाई डालकर घर के बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच आधी रात को गांव के तीन दबंग अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर उसके घर पहुंच गए। पति के कनपटी पर बंदूक सटाकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए कि कहीं शिकायत करने पर वह उसके बेटों की हत्या कर देंगे। बेटों की जान के खातिर दोनों पति-पत्नी 15 दिनों तक चुप रहे। बृहस्पतिवार को बेटों के घर लौटने पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। मां के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिलने के बाद बेटों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच में दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है। छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें