फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : शादी का झांंसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jun 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

छात्रा के दबाव बनाने पर वह गाली- गलौज कर मारने की धमकी दे रहा है। बृहस्पतिवार को पिता के साथ छात्रा ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी तिल्हापुर मोड़ स्थित डिग्री कॉलेज में एमए की छात्रा है। दो साल पहले कॉलेज में ही उसकी मुलाकात मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके बाद दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे थे। पिता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक बेटी के साथ बराबर संबंध बनाने लगा।

विज्ञापन


इधर बीच वह शादी करने से इंकार कर रहा है। छात्रा के दबाव बनाने पर वह गाली- गलौज कर मारने की धमकी दे रहा है। बृहस्पतिवार को पिता के साथ छात्रा ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शिकायत

कोतवाली के एक गांव की युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक पर 40 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक गांव की युवती की बहन करारी क्षेत्र के में ब्याही है। युवती अक्सर बहन के यहां आती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक से मिलना-जुलना बढ़ गया। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि युवक अब शादी से इंकार कर रहा है। 29 मई को युवती ने जब युवक के घर पर पहुंचकर शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ गाली-गलौज कर घर से भगा दिया गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें