फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Thu, 06 Jun 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की महिला ने बताया कि बीते एक फरवरी की रात उसके पति यमुना में बने पांटून पुल की चौकीदारी करने गये थे। रात में वह घर पर छप्पर के नीचे अकेले सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी लालचंद्र उर्फ भइयन, फूलचंद्र व दीपक उसके पास आए और कनपटी में तमंचा सटाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमंचे की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार माह बाद सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश व पीड़िता की तहरीर पर की है।

सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की महिला ने बताया कि बीते एक फरवरी की रात उसके पति यमुना में बने पांटून पुल की चौकीदारी करने गये थे। रात में वह घर पर छप्पर के नीचे अकेले सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी लालचंद्र उर्फ भइयन, फूलचंद्र व दीपक उसके पास आए और कनपटी में तमंचा सटाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपियों ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता के मुताबिक सुबह पति के घर लौटने पर थाने पहुंचकर उसने घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें