फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi Accident : एक बाइक पर सवार पांच युवक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आए, चाचा-भतीजों समेत चार की मौत

Fri, 15 May 2026 11:15 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार पांच युवक एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में चाचा-भतीजों समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के पहले चलती बाइक पर रील बनाते युवक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार पांच युवक एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में चाचा-भतीजों समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचों एक ही बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।

करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव निवासी आकाश (26) पुत्र पृथ्वी, राहुल (21) पुत्र महेश, अमन (19) पुत्र केशन, थांभा निवासी रिश्तेदार छोटू (23) और मध्य प्रदेश निवासी रिश्तेदार क्रिस एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महाराजगंज गांव के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए अलग होकर दूर जा गिरे। हादसे में आकाश, राहुल, अमन और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रिस गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह और इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल क्रिस को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

एक बाइक पर पांच युवक सवार थे। ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। - शिवांक सिंह, सीओ सदर

विज्ञापन

 

थाना करारी क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल सवार पांच व्यक्ति सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए, जिसमें चार लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है। एक अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एवं की जा रही है। - सत्य नारायण, एसपी कौशाम्बी

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें