फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : किशोरी से दुष्कर्म कर युवक ने बनाया वीडियो, किया वायरल

Sat, 22 Mar 2025 05:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

चरवा कोतवाली के एक गांव की किशोरी से साल भर पहले घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। वीडियो के जरिये वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली के एक गांव की किशोरी से साल भर पहले घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया। वीडियो के जरिये वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी की शादी तय होने पर उसने सप्ताह भर पहले वीडियो को इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर डाल दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक व उसके परिजनों समेत तीन के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी साल भर पहले घर में अकेली थी। इसी दौरान समसपुर गांव निवासी नंदलाल घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो के जरिये वह बेटी ब्लैकमेल कर रहा था। पिछले दिनों जब बेटी की सगाई हुई तो आरोपी आक्रोशित हो गया।

सप्ताह भर पहले आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई। परिजन घर उलाहना देने गए तो आरोपी के भाई सोनी व पिता मोतीलाल ने गालीगलौज करके भगा दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार की रात नंदलाल के खिलाफ दुष्कर्म व उसके भाई और पिता के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि घटना साल भर पुरानी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें