कार पर स्टंट करते युवकों की वायरल फोटो।
- फोटो : संवाद।
सोशल मीडिया पर कार पर स्टंट करते हुए आठ युवकों वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहे युवक पिपरी कोतवाली इलाके के बताए जा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक युवक चलती कार की बोनट पर बैठ कर स्टंट करता हुआ दिख रहा है, जबकि उसके छह साथी कार का आगे और पीछे के चारो दरवाजा खोल कर छत पकड़ कर खड़े हैं। वहीं, एक युवक कार के पीछे की छत पकड़ कर खड़ा हुआ है। स्टंट करने वाला युवक कार की बोनट पर बैठ कभी हाथ हवा में हिलाता है तो कभी नीचे कर लेता है। वीडियो के नीचे लिखा है, एसटीएफ जिंदाबाद कौशाम्बी जिले के युवा।
ब्लैक रंग की कार UP 70 BF 8333 रजिस्ट्रेशन नंबर पर सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क से बाइक समेत चार पाहिया वाहन आते जाते दिख रहा है। माना जा रहा है कि युवकों के किसी साथी ने ही वीडियो बनाकर वायरल किया है। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्दार्थ सिंह का कहना है कि वीडियो तीन साल पुराना है। वीडियो में दिख रहे युवक चित्रकूट, प्रयागराज समेत एक युवक कौशाम्बी से हैं। इन सभी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।