फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध किसान की मौत

Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर बाजार में मंगलवार सुबह सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव निवासी वृद्ध किसान द्वारिका प्रसाद (75) के छोटे भाई भोलानाथ बीमार चल रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह द्वारिका प्रसाद अपने भाई काे देखने अस्पताल जा रहे थे।
अस्पताल के सामने बस से उतरकर सड़क पार करने लगे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने द्वारिका प्रसाद को टक्कर मार दी। इससेे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार भाग निकला। जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें