फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : साथियों संग कार की बोनट पर बैठ स्टंट करता दिखा युवक, वीडियो वायरल

Thu, 10 Apr 2025 06:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

सोशल मीडिया पर कार पर स्टंट करते हुए आठ युवकों वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहे युवक पिपरी कोतवाली इलाके के बताए जा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
कार पर स्टंट करते युवकों की वायरल फोटो। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कार पर स्टंट करते हुए आठ युवकों वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहे युवक पिपरी कोतवाली इलाके के बताए जा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक युवक चलती कार की बोनट पर बैठ कर स्टंट करता हुआ दिख रहा है, जबकि उसके छह साथी कार का आगे और पीछे के चारो दरवाजा खोल कर छत पकड़ कर खड़े हैं। वहीं, एक युवक कार के पीछे की छत पकड़ कर खड़ा हुआ है। स्टंट करने वाला युवक कार की बोनट पर बैठ कभी हाथ हवा में हिलाता है तो कभी नीचे कर लेता है। वीडियो के नीचे लिखा है, एसटीएफ जिंदाबाद कौशाम्बी जिले के युवा।

विज्ञापन


ब्लैक रंग की कार UP 70  BF 8333 रजिस्ट्रेशन नंबर पर सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क से बाइक समेत चार पाहिया वाहन आते जाते दिख रहा है। माना जा रहा है कि युवकों के किसी साथी ने ही वीडियो बनाकर वायरल किया है। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्दार्थ सिंह का कहना है कि वीडियो तीन साल पुराना है। वीडियो में दिख रहे युवक चित्रकूट, प्रयागराज समेत एक युवक कौशाम्बी से हैं। इन सभी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें