फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कटरा ने 11 रन से जीता फाइनल मुकाबला का

Fri, 16 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सौरई बुजुर्ग में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को पुरस्कार देते आयोजक
विज्ञापन
विकासखंड के सौरई बुजुर्ग गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को कटरा और महाकाल सौरई के बीच खेला गया। मुकाबले में कटरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाकाल सौरई को 11 रन से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में महाकाल सौरई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कटरा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कटरा की ओर से अदनान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल सौरई की टीम ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। महाकाल सौरई की पूरी टीम 15 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह कटरा ने 11 रन से मैच जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कटरा के अदनान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए अर्जुन पटेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम के कप्तान राहुल यादव को आयोजकों की तरफ से 6000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
उपविजेता टीम के कप्तान मोनू को 3000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी धीरेंद्र और श्रीनाथ ने निभाई, स्कोरिंग समरजीत ने की और कमेंट्री विनोद आर्या ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें