फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो की कथनी और करनी में फर्क नहीं

विज्ञापन
kasuhambi news - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटने के साथ ही उसे एक-दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि बसपा प्रमुख की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन

जन्मदिन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के प्रयागराज/मिर्जापुर सेक्टर इंचार्ज संदीप कुशवाहा ने की। उनकी अगुवाई में ही केक काटा दिया। फिर कार्यकर्ताओं-नेताओं के बीच इसका वितरण किया गया। सेक्टर इंचार्ज ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में प्रदेश का असल विकास हुआ है। उसके बाद और उसके पहले की सरकारों ने सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों का जेब भरने का काम किया है। मौजूदा सरकार के शासन से समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान अन्ना मवेशियों के आतंक से खुदकुशी करने को मजबूर है।
व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। यहां तक की कोर्ट रूम भी सुरक्षित नहीं रह गया है। कार्यक्रम के दौरान ही ऊनो निवासी अजय मिश्रा, चायल निवासी आशिक डॉक्टर आदि ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। अजय मिश्रा ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आमिर नफीस काजी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र गौतम, पूर्व विधायक दयाराम, पूर्व जिपं अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अंबर भाई, घनाश्याम पटेल, बीआर प्रेमी, मो सुफियान गिरीश पासी, महताब आलम, दिलीप चौधरी, नन्हें पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें