मुस्लिम नवजवान कमेटी करारी की ओर से 62वां सालाना दो दिवसीय एतिहासिक गुम्बद-ए-खजरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन 13 व 14 नवंबर को नमाज इशा के बाद किया जाएगा। इसकी सरपरस्ती दाइए इस्लाम शैख एहसान उल्लाह अब्बू मियां किबला, सदारत मौलाना मो. इमरान आरफी सैयद सरावॉ व संचालन आरिफ हसन सिद्दीकी जबलपुरी करेंगे।
कॉन्फ्रेंस को मौलाना डॉ. प्रो. सैयद शाह शमीम उद्दीन मुनामी पटना, मुफ्ती शफीकुल कादरी मुम्बई आदि संबोधित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित मुशायरे में शकील आरफी फरुखाबादी, सैय्यद शजर अली मकनपुरी, उस्मान गनी दार्जिलिंग, अफज़ल इलाहाबादी, आबिद नजर बुरहानपुरी, ख्वाजा गुलाम सरवर भदरकी, हाफिज खुर्शीद निजामी, अकमल फराज जबलपुरी, सरफराज हैदर इलाहाबादी आदि अपना कलाम पेश करेंगे। यह जानकारी मदरसा जामिया इमदादुल उलूम के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के आयोजक मो. इमरान ने दी है।