फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो की हालत नाजुक

Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी के अंसारगंज के आधा दर्जन से ज्यादा लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक है। दोनों को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

  अंसारगंज मोहल्ले के मो. उमर (28) पुत्र मो. हनीफ , रजा वारिश (17) के अलावा मोहल्ले की तसलीमा बानो, गुड़िया, अजीजुननिशां, सोनी फात्मा, रजा फात्मा, नाहिदा बानो, चांदनी बानो समेत लगभग नौ लोग डेंगू की चपेट में हैं। मो. उमर व रजा वारिश की हालत गंभीर है।

गुरुवार को दोनों को इलाहाबाद के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। दोनों की प्लेटलेट्स 50 हजार के आसपास बताई जा रही है। उमर व रजा की हालत खराब होने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इसके पहले भी कई लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन मोहल्ले में न तो फागिंग कराई जा रही है, न ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें